ताजा खबर

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 14, 2026

है जवानी तो इश्क होना है को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया था औरअब मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया है, जो काफी दिलचस्प और यूनिक नजर आ रहा है।

फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत एआई किड्स से होती है, जो अपने “पिता” की जन्मतिथि 24 अप्रैल बताते हैं। खास बात यह है कि यही दिन वरुणधवन का जन्मदिन भी है। इस क्रिएटिव एप्रोच ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया।

वीडियो में इसके बाद वरुण धवन की एंट्री होती है, जिनका किरदार ‘जैस’ नाम का है। वे हाथों में जयमाला लिए एक मजेदार अंदाज में नजर आते हैं।फिर मृणाल ठाकुर की झलक मिलती है, जो ‘बानी’ के रोल में दिखाई देंगी। इसके बाद पूजा हेगड़े ‘प्रीत के किरदार में एंट्री करती हैं। वीडियो मेंवरुण दोनों ही किरदारों के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म में लव ट्रायंगल की झलक साफ मिलती है।

इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है, जो वरुण धवन के पिता भी हैं। इससे पहले यह जोड़ी मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 जैसी हिट फिल्मों मेंसाथ काम कर चुकी है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दोनों की तीसरी फिल्म है, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे प्रीपोन कर 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक सेसाफ है कि फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। एआई का इस्तेमाल इसे और भी फ्रेश औरअलग बनाता है।

Check Out The Video:-


हिसार और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. hissarvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.